गाड़ियों के तेल के डिब्बे पर लिखा होता है 15W40 या 20W40 या फिर ऐसा ही कुछ, इसका क्या मतलब
गाड़ियों के तेल के डिब्बे पर लिखा होता है 15W40 या 20W40 या फिर ऐसा ही कुछ, इसका क्या मतलब
गाड़ियों के तेल के डिब्बे पर लिखा होता है 15W40 या 20W40 या फिर ऐसा ही कुछ, इसका क्या मतलब है?
15W40 में W मतलब विस्कोसीटी।विस्कोसीटी जितनी ज्यादा होगी ऑइल उतना गाढ़ा (Thick) होगा और विस्कोसीटी जितनी कम हो ऑइल उतना पतला(Thin) होगा।15 मतलब 0° पर ऑइल की विस्कोसीटी 15 है।और 40मतलब 100° सेल्शियस पर विस्कोसीटी 40 है।
इंजिनीरिंग विद्यार्थी जानते ही होंगे कि तापमान बढ़ने पर विस्कोसीटी कम हो जाती है और फ्लूइड पतला हो जाता है और तापमान कम होने पर विस्कोसीटी बढ़ जाती है और फ्लूइड गाढ़ा (Thick) हो जाता है।पर इंजन ऑइल (15w40) में उसके विपरीत होता है।ऑइल कम तापमान पर पतला होता है और तापमान बढ़ते ही गाढ़ा होने लगता है जिसकी वजह है उसमें ऐड किए जाने वाले पॉलीमर्स या फिर केमिकल।
इंजन को हमेशा ही एक ऐसा ऑइल चहिए जो गाढ़ा (Thick) हो क्योंकि गाढ़ा ऑइल इंजन के पार्ट्स को अच्छे से लुब्रिकेशन कर सकता है,पर गाढ़े ऑइल (Thick) को पंप करना और इंजन के दूसरे भागो तक पहुचना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए इंजन को शुरू करते समय ( क्योंकि उस वक्त इंजन ठंडा होता है और उसे लुब्रिकेशन की जरूरत नही होती) ऑइल को पतला किया जाता है और उसे इंजन के दूसरे पार्ट्स में पहुचाया जाता है ।और जैसे जैसे इंजिन चलता है वैसे वैसे उसका तापमान बढ़ता है और ऑइल गाढ़ा किया जाता है और गाढ़ा ऑइल इंजन को ठंढ़ा रखता है।और ऑइल को गाढ़ा और पतला बनाने के लिए उसमे पॉलीमर्स ऐड किये जाते है।
ऑइल में ऐड किए हुए पॉलीमर्स तामपान बढ़ते ही exapand होना शुरू करते जिससे ऑइल की विस्कोसीटी बढ़ती है और हाई टेम्परेचर पर भी ऑइल गाढ़ा (Thick) हो जाता है। और तापमान घटते ही पॉलीमर्स सिकुड़ने (contract) लगते है और ऑइल की विस्कोसीटी कम होती है और कम तापमान पर भी ऑइल पतला(Thin) हो जाता है।
Comments
Post a Comment